Ad

Best Tractor

जानें VST 5025 R Branson ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स व कीमत के बारे में

जानें VST 5025 R Branson ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स व कीमत के बारे में

खेती-किसानी के क्षेत्र में ट्रैक्टर की एक अहम भूमिका होती है। ट्रैक्टर के बिना आजकल कृषि के कार्य समय से करना असंभव है। किसानों की खेती ट्रैक्टर पर बेहद आश्रित है। इसलिए प्रत्येक किसान व कृषि से जुड़े किसी भी व्यक्ति को ट्रैक्टर की अत्यंत आवश्यकता होती है। यदि आप भी एक किसान हैं और अपनी खेती को आधुनिक बनाने के लिए ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए वीएसटी 5025 R ब्रेनसन ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस VST ट्रैक्टर में 2600 आरपीएम के साथ 47 HP पावर उत्पन्न करने वाला 2286 सीसी इंजन प्रदान किया जाता है। 

VST टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स कंपनी किसानों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर तैयार करती आई है। कंपनी अपने ट्रैक्टर में किसान की समस्त सुविधाओं का ध्यान रखती है, जिससे उन्हें खेती के वक्त भी कम से कम थकान का ऐहसास होता है। VST ट्रैक्टर कम ईंधन खपत करने वाले इंजन में आते हैं, जो ज्यादा माइलेज के साथ खेती के समस्त कार्य सुगम बनाते हैं। 

वीएसटी 5025 R ब्रेनसन की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

VST 5025 R Branson ट्रैक्टर में आपको 2286 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 47 HP पावर उत्पन्न करता है। इस VST ट्रैक्टर में Dry Element टाइप एयर फिल्टर दिया जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 42 HP है और इसके इंजन से 2600 आरपीएम उत्पन्न करता है। इस वीएसटी ट्रैक्टर में 45 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक प्रदान किया जाता है। VST 5025 R Branson की भार उठाने की क्षमता 1650 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, इसका समकुल भार 900 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इस वीएसटी ट्रैक्टर को 1420 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है और इसका बॉडी लुक अत्यंत आकर्षक है। इस VST ट्रैक्टर को पहली नजर में देखने वाले ज्यादातर किसान खरीदने का मन बना लेते हैं। 

ये भी पढ़ें: वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर ने लॉन्च किया अगला जनरेशन 30 एचपी ट्रैक्टर

वीएसटी 5025 R ब्रेनसन के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

VST 5025 R Branson ट्रैक्टर में आपको Mechanical स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। इसमें 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry single plate क्लच के साथ आता है और इसमें Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन उपलब्ध किया गया है। इस वीएसटी ट्रैक्टर की 30.25 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 8.3 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की गई है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Wet, Multidisc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। कंपनी का यह ट्रैक्टर 6 Splines टाइप पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 584 / 791 आरपीएम उत्पन्न करता है। वीएसटी 5025 R ब्रेनसन ट्रैक्टर 4 WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 X 12 फ्रंट टायर और 8.3 X 20 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

भारत की टॉप 10 ट्रैक्टर कंपनियां जिनको किसान अपनी पहली पसंद मानते हैं

भारत की टॉप 10 ट्रैक्टर कंपनियां जिनको किसान अपनी पहली पसंद मानते हैं

भारत में हर महीने हजारों ट्रैक्टर बिकते हैं और यह छोटे-मोटे किसानों के साथ ही कॉमर्शियल कामों के लिए भी इस्तेमाल में आते हैं। इंडियन मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्वराज, इंटरनैशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, टैफे लिमिटेड, एस्कॉर्ट्स लिमिटेड, जॉन डीयर और आयशर के साथ ही अन्य कंपनियों के ट्रैक्टर्स की अच्छी बिक्री होती है। किसानों के लिए जमीन एवं ट्रैक्टर बेहद महत्वपूर्ण है, यह सीधे-सीधे उनकी आजीविका से संबंधित है। ट्रैक्टर जहां एक ओर कृषकों की आमदनी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, छोटे कृषकों के लिए भी जीवनदायक होता है। बतादें, कि यह उनकी फसल को बेहतर उपजाने योग्य भूमि तैयार करता है। आज हम आपको भारत में सर्वाधिक ट्रैक्टर बेचने वालीं उन 10 कंपनियों के विषय में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर माह कृषकों का बेहद प्यार मिलता है। इस सेगमेंट में भी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बादशाहत नजर आती है। साथ ही, इसके पश्चात स्वराज, टैफे, एस्कॉर्ट्स, इंटरनैशनल ट्रैक्टर्स, आइशर, फोर्स एवं कुबोटा सहित बाकी कंपनियों के ट्रैक्टर्स हैं।

भारत में महिंद्रा कंपनी के सर्वाधिक ट्रैक्टर्स बिकते हैं

भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा हर महीने सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचती है। पिछले महीने, यानी सितंबर 2023 की सेल्स रिपोर्ट देखें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते महीने 12,600 ट्रैक्टर बेचे। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का ही स्वराज डिविजन है, जिसने 9,853 ट्रैक्टर बेचे। तीसरे नंबर पर इंटरनैशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड है, जिसने 7065 ट्रैक्टर्स बेचे। चौथे स्थान पर टैफे लिमिटेड है, जिसके 6862 ट्रैक्टर्स की पिछले महीने बिक्री हुई। पांचवें नंबर पर एस्कॉर्ट्स लिमिटेड है, जिसके 5826 ट्रैक्टर्स की सितंबर में बिक्री हुई।

ये भी पढ़ें:
महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए

इन कंपनियों के ट्रैक्टर्स भी बड़ी तादात में पसंद किए जाते हैं 

सबसे ज्यादा ट्रैक्टर्स की बिक्री वाली कंपनियों की टॉप 10 सूची में छठे स्थान पर जॉन डीयर प्राइवेट लिमिटेड है, जिसने विगत माह 3792 ट्रैक्टर्स बेचे। इसके पश्चात आइशर ट्रैक्टर्स का स्थान रहा और इसने 3745 यूनिट्स की बिक्री की। आठवें नंबर पर सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड रही, जिसने 1903 ट्रैक्टर्स की बिक्री की। इसके उपरांत कुबोटा एग्रीकल्चरल मशिनरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 918 यूनिट एवं वीएसटी टाइलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड 279 ट्रैक्टर्स बेचे। टॉप 10 के बाद फोर्स मोटर्स, ग्रोमैक्स समेत अन्य कंपनियों का नंबर रहा। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (FADA) भारतभर में बिकने वाले ट्रैक्टर्स की सेल्स रिपोर्ट जारी करते हैं। 
भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ते पांच ट्रैक्टर

भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ते पांच ट्रैक्टर

भारतीय बाजार में बहुत सारे ऐसे ट्रैक्टर उपलब्ध हैं, जो किफायती होने के साथ साथ शानदार प्रदर्शन देते हैं। साथ ही, खेती को आसान बनाते हैं। 

आज हम आपके लिए भारत के 5 सबसे सस्ते ट्रैक्टर की जानकारी लेकर आए हैं। खेती के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र एवं उपकरणों की जरूरत होती है। परंतु, इनमें सबसे महत्वपूर्ण मशीन ट्रैक्टर को ही माना जाता है। 

भारत में ट्रैक्टर की ज्यादा कीमत होने के चलते अधिकांश किसान ट्रैक्टर खरीद नहीं पाते हैं। भारतीय बाजार में बहुत सारे ऐसे ट्रैक्टर उपलब्ध हैं, जो किफायती होने के साथ साथ बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं एवं खेती को सहज बनाते हैं।

भारत के 5 सबसे सस्ते ट्रैक्टर इस प्रकार हैं 

  1. स्वराज कोड ट्रैक्टर
  2. सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर
  3. महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर
  4. फार्मट्रैक एटम 26 मिनी ट्रैक्टर
  5. जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर

ये भी पढ़ें: भारत के सबसे शक्तिशाली 5 ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं

स्वराज कोड ट्रैक्टर

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि Swaraj Code ट्रैक्टर में आपको 389 CC क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर में Water Cooled इंजन दिया जाता है, जो 11 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 9.46 HP अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है। 

साथ ही, इसके इंजन से 3600 आरपीएम उत्पन्न होता है। इस छोटे ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 455 किलोग्राम निर्धारित की गई है। यह ट्रैक्टर 10 लीटर क्षमता वाले फ्यूल ट्रैंक में आता है। इसमें आपको Mechanical स्टीयरिंग और 6 Forward + 3 Reverse गियरबॉक्स दिखने को मिल जाता है। 

यह एक 2WD ट्रैक्टर है और इसमें 4.00 x 9 फ्रंट टायर और 6.00 x 14 रियर टायर दिए गए है। भारत में स्वराज कोड ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 2.45 लाख से 2.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर

Sonalika GT 20 ट्रैक्टर में 959 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 20 HP पावर उत्पन्न करता है। इस छोटे ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 10 HP है। साथ ही, इसके इंजन से 2700 आरपीएम उत्पन्न होता है। 

इस मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 650 किलोग्राम तय की गई है। इस ट्रैक्टर में 31 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक आता है। इस ट्रैक्टर में Mechanical स्टीयरिंग और 6 Forward +2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। यह एक 4WD ट्रैक्टर है, इसमें 5.00 x 12 फ्रंट टायर और 5.00 x 12 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। 

भारत में सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख से 4 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर 1366 CC क्षमता वाले 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 24 HP पावर जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर के इंजन से 2300 आरपीएम उत्पन्न होता है। यह 22 HP की अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है। 

इस जीवो मिनी ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम तय की गई है। इस ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। 

बतादें, कि इस महिंद्रा ट्रैक्टर में 23 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। कंपनी का यह एक 2WD ट्रैक्टर है, इसमें 6 X 14 फ्रंट टायर और 8.3 X 24 रियर टायर दिए गए हैं। भारत में महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4 लाख रुपये तय की गई है।

Farmtrac Atom 26 मिनी ट्रैक्टर

एस्कॉर्ट्स कंपनी का यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर वाले Coolant Cooled इंजन के साथ आता है, जो कि 26 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2700 आरपीएम उत्पन्न होता है। साथ ही, इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 20 HP है। इस फार्मट्रैक ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

एस्कॉर्ट्स का यह ट्रैक्टर 24 लीटर क्षमता वाले ईंधन टैंक के साथ आता है। इस मिनी ट्रैक्टर में Balanced Power स्टीयरिंग के साथ 9 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। फार्मट्रैक का यह एक 4 WD ट्रैक्टर है, इसमें 5 X 12 फ्रंट टायर तथा 8 X 18 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। 

भारत में Farmtrac Atom 26 मिनी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.4 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर

John Deere 3028 EN ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर में Coolant cooled with overflow reservoir, Naturally Aspirated इंजन देखने को मिल जाता है, जो 28 HP पावर उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2800 आरपीएम उत्पन्न करता है और इसकी 22.5 HP अधिकतम पीटीओ पावर है। 

इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 910 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, इसमें 32 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक प्रदान किया गया है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 8 Reverse FNR Sync Reverser / Collar Reverser गियरबॉक्स दिखने को मिल जाता है। 

यह एक फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है, इसमें 6.00 x 14 फ्रंट टायर और 8.30 x 24 / 9.50 x 24 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। भारत में जॉन डियर 3028 ईएन 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत 7.10 लाख से 7.55 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तय की गई है।

जानें भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर के बारे में

जानें भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर के बारे में

मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के ट्रैक्टर भारतीय किसानों की प्रथम पंसद बनते जा रहे हैं। कंपनी के ट्रैक्टर विभिन्न लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं, जो खेती को बेहद सुगम बनाते हैं।

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी द्वारा तैयार किए गए इंजन के साथ आते हैं, जो कि कम से कम ईंधन की खपत करता है। 

अगर आप भी खेती या व्यावासायिक कार्यों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?  

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर में आपको 2500 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में SIMPSONS S325.1 TIII A इंजन देखने को मिल जाता है, जो 42 HP पावर उत्पन्न करता है। 

इस ट्रैक्टर में बेहद ही उच्च गुणवत्ता वाला एयर फिल्टर दिया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 30.4 kmph की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड के साथ आता है। 

इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर में आपको 47 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया जाता है, जिसकी सिंगल रिफ्यूलिंग पर आप लंबे समय तक खेती के सभी कामों को पूरा कर सकते हैं। 

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम निर्धारित की गई है, जिसकी सहायता से आप एक बार में अधिक फसल की ढुलाई कर सकते हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1875 किलोग्राम है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर को 3340 mm लंबाई, 1690 mm चौड़ाई और 2200 mm ऊंचाई के साथ 1785 mm व्हीलबेस में तैयार किया गया है। 

ये भी पढ़ें: एक शानदार ट्रैक्टर है मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर में आपको Manual / Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse / 10 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। 

इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर में Dual टाइप क्लच दिया गया है और इसमें Sliding mesh / Partial constant mesh टाइप ट्रांसमिशन आता है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर में किसानों की अधिक सुरक्षा के लिए Sealed dry disc / Multi disc oil immersed ब्रेक्स देती है, जो टायरों पर अपनी बेहतरीन पकड़ बनाए रखते हैं। 

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 6.00 x 16 (15.24 cm x 40.64 cm) फ्रंट टायर और 12.4 x 28 (31.49 cm x 71.12 cm) रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। 

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) की कितनी कीमत है ? 

भारतीय मार्केट में Massey Ferguson कंपनी ने अपने इस मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.80 लाख से 7.20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

इस मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। 

मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर और आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में कौन-सा दमदार ट्रैक्टर है

मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर और आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में कौन-सा दमदार ट्रैक्टर है

ट्रैक्टर खेती किसानी में उपयोग होने वाला बेहद ही महत्वपूर्ण उपकरण है। आज हम मेरीखेती के इस लेख में 50 HP में आने वाले दो ट्रैक्टर Massey Ferguson 7235 DI Vs Eicher 557 4WD का तुलनात्मक विश्लेषण करेंगे। जो किसान अपनी खेती के लिए 50 HP में आने वाला ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर और आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। दोनों ही ट्रैक्टर किसानों के बीच अपनी दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के लिए लोकप्रिय है। 

हालाँकि, कृषि क्षेत्र में बहुत सारे कृषि यंत्रों अथवा उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, इनमें ट्रैक्टर की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। किसान ट्रैक्टर की मदद से कृषि संबंधित बड़े बड़े कार्यों को सुगमता से पूर्ण कर सकते हैं। भारतीय बाजार में सर्वाधिक माँग 50 HP पावर में आने वाले ट्रैक्टरों की रहती है। 

Massey Ferguson 7235 DI VS Eicher 557 4WD Specification 

यदि हम इन Massey Ferguson 7235 DI VS Eicher 557 4WD ट्रैक्टरों की विशेषताओं की तुलना करें, तो मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर में 2270 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water cooled इंजन प्रदान किया गया है, जो 35 HP पावर उत्पन्न करता है। वहीं, आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में आपको 3300 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में EICHER WATER COOLED इंजन देखने को मिल जाता है, जो 50 HP पावर उत्पन्न करता है। इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 29.8 HP है। वहीं, आयशर कंपनी का यह ट्रैक्टर 42.5 HP अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है। मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1200 किलोग्राम निर्धारित की गई है। वहीं, आयशर 557 4WD ट्रैक्टर 2100 किलोग्राम की भार उठाने की क्षमता के साथ आता है। 

Massey Ferguson 7235 DI  VS Eicher 557 4WD Features 

यदि हम इन ट्रैक्टरों के फीचर्स की तुलना करें, तो मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर में आपको Manual / Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वहीं, आयशर 557 4WD ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर में Oil immersed ब्रेक्स दिए गए है। वहीं, आयशर ट्रैक्टर में Multi disc oil immersed ब्रेक्स आते हैं। मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 रियर टायर दिए गए हैं। आयशर 557 ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 9.50x24 फ्रंट टायर और 16.9x28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: जानें भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई ट्रैक्टर के बारे में

Massey Ferguson 7235 DI  VS Eicher 557 4WD Price 

मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.61 लाख से 5.93 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 8.30 लाख से 8.90 लाख रुपये के एक्स शोरूम कीमत में आता है। अलग-अलग राज्यों के नियम ओर आरटीओ के चलते कीमत में थोड़ा बहुत परिवर्तन हो सकता है। दोनों ही कंपनिया अपने इन 50 एचपी ट्रैक्टर के साथ 2 वर्ष की वारंटी मुहैय्या कराती हैं। 

आयशर 312 ट्रैक्टर की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

आयशर 312 ट्रैक्टर की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

भारतीय बाजार में ट्रैक्टर निर्माण के मामले में आयशर कंपनी का बड़ा नाम है। आयशर कंपनी पर वर्षों से किसान अपना विश्वास दिखाते आए हैं। भारत के किसानों और व्यापारियों के बीच आयशर ट्रैक्टर काफी पसंद किए जाते है। 

कंपनी के ट्रैक्टरों में शक्तिशाली इंजन आता है, जो कम तेल खपत के साथ खेती के काम आसान बनाता है। अगर आप भी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए आयशर 312 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इस ट्रैक्टर में 2150 आरपीएम के साथ 30 एचपी पावर उत्पन्न करने वाला 1963 CC इंजन आता है।

आयशर 312 की क्या-क्या विशेषताएं हैं ?

आयशर 312 ट्रैक्टर में 1963 सीसी क्षमता वाला 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 30 एचपी पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil bath type एयर फिल्टर में उपलब्ध किया जाता है। 

इस आयशर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 25.5 HP है और इसके इंजन से 2150 आरपीएम उत्पन्न होता है। इस ट्रैक्टर की 27.93 kmph फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

आयशर 312 ट्रैक्टर की भार उठाने क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल वजन 1710 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर को 3370 MM लंबाई और 1630 MM चौड़ाई के साथ 1825 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 45 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

आयशर 312 के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

आयशर 312 ट्रैक्टर में Mechanical स्टीयरिंग प्रदान किया गया है। यह ट्रैक्टर 8 Forward + 2 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में आपको Single क्लच और Central shift, Partial constant mesh टाइप ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। 

आयशर कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं, जो खेतों में भी टायरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। 

ये भी पढ़ें: यह ट्रैक्टर किसानों के कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत में आसानी से पूरा करता है

कंपनी का यह ट्रैक्टर Live पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 1000 RPM @ 1616 ERPM जनरेट करता है। आयशर 312 ट्रैक्टर टू व्हील ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

आयशर 312 की कितनी कीमत है ? 

भारत में आयशर 312 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.80 लाख से 5.10 लाख रुपये तय की गई है। आयशर 312 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। आयशर कंपनी का यह ट्रैक्टर 2 साल की वारंटी के साथ प्रदान किया जाता है।